Azamgarh : कूबा पीजी कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस

आजमगढ़। 26 नवम्बर को कूबा पीजी कॉलेज दरियापुर नेवादा में प्राचार्य प्रो. अभिमन्यु यादव की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. शैलेंद्र प्रताप रघुवंशी, राजन पांडेय, डॉ. सुरेन्द्र पांडेय, पंकज पाण्डेय, डॉ. शशि भूषण तिवारी, डॉ. दिनेश कुमार यादव एवं अन्य प्राध्यापकगण के साथ कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के निर्माण की प्रक्रिया एवं संविधान के महत्व से अवगत कराते हुए संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर आयोजन का सुचारू रूप से संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राणा प्रताप सिंह ने किया।

Post a Comment

0 Comments