अपने भारत का संविधान।

अपने भारत का संविधान।
सबसे महान है संविधान।।

मौलिक अधिकार दिए इसने।
जीने का अधिकार दिया।।

न्याय व्यवस्था दी इसने।
समता का अधिकार दिया।।

मताधिकार देकर इसने।
निर्धन व नारी को मान दिया।।

उच्च-नीच का भेदभाव न कर।
सबको समानता का अधिकार दिया।।

हम सब ऋणी रहेंगे उस महापुरुष के।
जिसने भारत का संविधान दिया।।

अपने भारत का संविधान।
सबसे महान है संविधान।।

लेखक—— विनय कुमार

Post a Comment

0 Comments