नवनिर्मित दीवाल गिरने से मजदूर की मौत | Indian Samachar

तेजीबाजार, जौनपुर। तेजी बाजार क्षेत्र के ग्रामसभा केवटली निवासी हीरालाल उम्र 55 वर्ष की दीवाल गिरने से मौत हो गई। महराजगंज, इलाहाबाद, शाहगंज रोड के पूर्व पटरी पर डॉ. चंद्रशेखर का निर्माणाधीन मकान है, जिसके नीचे मजदूर पानी निकासी के लिए पाइप बैठने का कार्य कर रहा था, तभी बगल की दीवाल मजदूर हीरालाल निषाद पुत्र बचाई निषाद के ऊपर गिर पड़ा, जिसके कारण मौके पर ही तुरंत हीरालाल की मौत हो गई। मजदूरी करके अपना परिवार चलाता था। पुत्र अनाथ हो गया। पत्नी विधवा हो गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई करने में जुट गए हैं।

Post a Comment

0 Comments