​Jaunpur : सहकारी समिति के पास लगा कूड़ों का अम्बार, ग्रामीणों में भड़का आक्रोश


आरोप- गांव में नहीं आते सफाईकर्मी
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत ढेमा में बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति के आस-पास कूड़े-करकट का अम्बार लगा हुआ है। वहीं साधन सहकारी समिति के पास सामुदायिक भवन, पशु अस्पताल भी है जहां ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मी गांव नहीं आते। इससे साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है। सफाईकर्मी सिर्फ ब्लॉक के कागजों में यहां तैनाती है। वास्तव मे धरातल पर यहां आते ही नहीं और ब्लॉक का चक्कर काटते हैं। ऐसे में आस-पास के बस्ती में मच्छर आदि का प्रकोप भी बड़ा हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से ध्यान आकर्षित कराते हुए सफाई करने व सफाईकर्मी पर कार्रवाई करने का मांग किया है।

Post a Comment

0 Comments