चेयरमैन के खिलाफ आये दिन कुछ न कुछ होती है अनावश्यक कार्यवाही: परवेज खान
जौनपुर। नगर पंचायत कजगांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जहां अध्यक्ष फिरोज खान दिन-रात एक करके विकास कार्य करने में जुटे हैं, वहीं प्रतिनिधि के रूप में परवेज खान भी अध्यक्ष से कम नहींं हैं। अध्यक्ष का साथ देकर नगर पंचायत काजगांव को विकास करके स्वच्छ और सुंदर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। विकास कार्य को देखकर जहां लोगों में खुशी है, वहीं कुछ प्रतिद्वंदी विकास कार्य में बाधा पहुंचाने हेतु आए दिन कोई न कोई कार्रवाई करने से पीछे नहीं रहे।
बता दें कि कुछ वर्ष पहले जब ग्राम पंचायत कजगांव था तो वहां विकास के नाम पर लोग कोसों दूर से थे। तमाम समस्याएं थीं। आवागमन करने में लोगों को गंदे पानी में चलकर आना-जाना पड़ता था। जब से कजगांव ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बना तो कई लोगों को पीछे छोड़ते हुये फिरोज अहमद खान को नगर पंचायत कजगांव के विकास करने के लिये सिंहासन सौंप दिया गया। वहीं कजगांव की जनता के विश्वास को कायम रखते हुए फिरोज खान कजगांव नगर पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने विकास कार्य करके लोगों के भरोसे को तो जीत लिया परंतु नगर पंचायत कजगांव में कुछ लोग ऐसे हैं जो विकास कार्य से खुश होने के बजाय आये दिन कुछ न कुछ मानसिक तनाव बनाने नहीं हट रहे हैं। ऐसे महानुभावों को दिल को कैसे जीत जाय, यह बात समझ के परे है।
प्रतिनिधि ने बताया कि नगर पंचायत कजगांव की जिम्मेदारी मिलते ही जिस तरह से नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लेकर नगर पंचायत में विकास कर रहे हैं, वह दिन दूर नहीं जब यह जिले का नंबर वन नगर पंचायत बन जायेगा। कुछ लोगों की उदासीनता से आये दिन विकास कार्यों में बाधा डालने से जहां तनाव बढ़ सकता है, वहीं विकास कार्य में बढ़ोत्तरी आ सकती है। एक भेंट के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि परवेज खान ने बताया कि नगर पंचायत कजगांव में कुछ ऐसे व्यक्ति हैं जो विकास कार्य करने में सहयोग न देकर कर्मचारियों को भड़काते हुए विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर तुले हैं जबकि ऐसे लोगों कहीं भी सफल नहीं सकते हैं। कुछ लोगों को हमारे कार्य देखकर मायूसी हो रही है जिसके चलते तमाम तरह के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। वहीं जो लोग मेरे हौसलों को बढ़ाने के बजाय तोड़ने में लगे हैं, वह खुद अपने हौंसले एक दिन तोड़ लेंगे।

0 Comments