Mumbai : म्युनिसिपल मजदूर यूनियन ने मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका कर्मचारियों की यूनियन म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई ने गुरुवार दिनांक 28 नवंबर 2024 को दसवीं एवं बारहवीं उत्तीर्ण कर्मचारियों के बच्चों को नगद धनराशि एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

उक्त समारोह का शुभारंभ यूनियन के सभी पदाधिकारियों सहित सहायक आयुक्त मिलिन सावंत के हाथों प्रणेता जार्ज फर्नांडिस,पूर्व अध्यक्ष शरदराव, पूर्व अध्यक्ष सुखदेव काशिद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। उक्त सम्मान महानगरपालिका के पूर्व सहायक आयुक्त (सामान्य प्रशासन) मिलिन सावंत के हाथों लगभग 300 बच्चों को दिया गया। यूनियन के पदाधिकारियों ने सम्मानित अतिथि मिलिन सावंत का अंगवस्त्र,श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं श्रीगणेश जी की सुंदर कांस्य प्रतिमा देकर सम्मान किया। 

महानगर पालिका हास्पीटल की तरफ से सहायक सरचिटणीस प्रदीप नारकर ने मिलिन सावंत का सम्मान पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया। यूनियन के सक्रिय कार्यकर्ता विनय शर्मा दीप ने बताया कि सरचिटणीस वामनराव कविस्कर ने सहायक आयुक्त का परिचय देते हुए कहा कि सावंत साहेब प्रशासनिक अधिकारी रहते हुए महानगरपालिका कर्मचारियों की समस्याओं को यूनियन के माध्यम से सुलझाने का सराहनीय कार्य किया है।बच्चों को शुभाशीष देते हुए सावंत साहेब ने यूनियन के सभी पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना किया।

उक्त कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारियों में अध्यक्ष अशोक जाधव, सरचिटणीस वामनराव कविस्कर, कार्याध्यक्ष यशवंत राव देसाई, कोषाध्यक्ष शरद राघव, सहायक सरचिटणीस प्रफुल्लता दलवी, जगन्नाथ लिंगम, शैलेंद्र खानविलकर, प्रदीप नारकर, योगेश नाईक, अब्दुल पटेल, सचिन कांबले, महेश दलवी, अशोक शिंदे, दिनकर कांबले, दीपक खामकर,अरुण नाईक सहित सहायक चिटणीस,संघटक एवं सहयोगी कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments