​Jaunpur : होमगार्ड के खाते से गायब हो गए 2.40 लाख

जालसाजों ने एटीएम में बदल दिया कार्ड
जौनपुर। अगर आपको एटीएम से पैसा निकालना ठीक से नहीं आता तो अपने घर के सदस्य के साथ एटीएम तक चले जाएं लेकिन किसी दूसरे को अपना समझने की भूल ना करें क्योंकि अगर आप ऐसा करेंगे तो आपका एकाउंट खाली होने में समय नहीं लगेगा। आपके घर पहुंचने से पहले ही एकाउंट में रखी धनराशि ऐसे उड़ जाएगी जैसे पिजरे से पंक्षी। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंबेडकर तिराहे के पास स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गए होमगार्ड के एटीएम कार्ड जालसाजों ने बदल लिया। इसके बाद उनके खाते से लगभग ढाई लाख रुपए निकाल लिए गए। जब मोबाइल पर मैसेज आने लगा तो होमगार्ड के पैरो तले जमीन खिसक गई।
बताते हैं कि जलालपुर में होमगार्ड के पद पर तैनात चंद्रशेखर शर्मा बीते 26 अक्टूबर को अंबेडकर तिराहे के पास से यूनियन बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गए थे। उन्होंने वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति को 'अपना' समझने की भूल कर दी। उस जालसाज ने होमगार्ड को विश्वास में लेकर उसका एटीएम ही बदल दिया। जब एक के बाद खाते से डेबिड ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे तो उनके होश उड़ गए। वह अपने बैंक एचडीएफसी में पहुंच और एटीएम और खाता बंद कराया लेकिन तब तक 2 लाख 40 हजार रुपए निकल चुके थे। फिलहाल यह मामला साइबर सेल के हवाले कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments