फैज अंसारी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय की संस्तुति पर जफराबाद विधानसभा के धर्मापुर ब्लाक के केशवपुर गांव के प्रधान संतोष मौर्य को भाजपा धर्मापुर मंडल अध्यक्ष निवार्चित किया गया है। इनके चयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत करते हुये बधाई दी है। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, अजय पाल, प्रह्लाद यादव, शीशवंश सिंह, सागर साहू, सुमित गुप्ता, अभिमन्यु सिंह आदि उपस्थित रहे।