Jaunpur : पुरस्कार पाकर झूम उठे बच्चे


सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा बौरई गांव में बीते 17 नवंबर को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में सफल मेधावी छात्र-छात्राओं के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में ग्राम सभा बौरई में वीर एकलव्य फाउंडेशन द्वारा सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर अमरेन्द्र प्रधान, योगेश कुमार, प्रकाश बिंद, संजू एस बिन्द सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments