जौनपुर। टीडीपीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं टीडी इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के सदस्य प्रो. डॉ. राधेश्याम सिंह के आकस्मिक निधन पर टीडी इंटर कॉलेज प्रांगण में एक शोक सभा का आयोजन प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह की उपस्थिति में हुआ। तत्पश्चात पार्थिव शरीर के टीडी इंटर कॉलेज पहुंचने पर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह, टीडीपीजी कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह, बिंद प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, दिनेश सिंह, अंबर सिंह, रमेश चंद्र सिंह, डा. अवनीश कुमार सिंह, डॉ सुनील कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। उनके निधन से शिक्षा जगत में अपूर्ण क्षति हुई है जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। आज एक प्रखर वक्ता एवं राष्ट्रवादी व्यक्तित्व के युग का अवसान हो गया। स्व. सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन प्रज्ञा प्रवाह के संस्थापक अध्यक्ष थे। स्व. राधेश्याम सिंह टीडीपीजी कॉलेज के प्रबंध समिति के वर्तमान समय में सदस्य के पद का भी दायित्व संभाल रहे थे।
0 Comments