Jaunpur : सुरेरी पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के वांछित को किया गिरफ्तार


नीरज गुप्ता
सुरेरी, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुनील वर्मा की देख-रेख में पुलिस टीम ने धारा 363, 366, 376 भादंवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना सुरेरी में वांक्षित अब्दुल्ला शेख पुत्र हिसामुद्दीन शेख निवासी ग्राम नेवादा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ व हाल पता रुम नम्बर 20 एसपीचाल कौसा थाना मोम्बरा जिला थांणे मुम्बई (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अम्ब्रीश सिंह एवं का0 विकास यादव शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments