शाहगंज, जौनपुर। दरोगा की नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी करने के एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक वर्ष पूर्व पीड़ित अब्दुल गफ्फार निवासी बकुची ने न्यायालय के आदेश पर 5 लोगों पर 30 लाख रुपए ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित भागवत शरण यादव सहित 5 लोगों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर 30 लाख ठगी के मामले में 5 आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने शनिवार को एक आरोपित संदीप यादव पुत्र राम शरण निवासी मुस्तफाबाद चौबेपुर वाराणसी को स्थानीय रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
0 Comments