Jaunpur : मौलिक अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाना है: संतोष पाण्डेय

संविधान निर्माता समेत संविधान सभा के अन्य सदस्यों की भूमिका को किया गया याद
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हटवा कंपोजिट विद्यालय में आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान डोभी तत्वावधान में संविधान दिवस किशोरी छात्र/छात्राओं के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र/छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना से शपथ ग्रहण कर अंगीकृत किया गया। संस्था के कॉर्डिनेटर संतोष पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय संविधान दिवस भारत में हर साल 26 नवम्बर को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय संविधान को अंगीकार करने के दिन के रूप में महत्वपूर्ण है। 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था और आज के ही दिन संविधान लागू होने के साथ ही भारत एक स्वतंत्र गणराज्य बन गया। राष्ट्रीय संविधान दिवस का उद्देश्य भारतीय संविधान के महत्व को समझाना और संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूकता फैलाना है। आज के दिन विशेष रूप से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर समेत संविधान सभा के अन्य सदस्यों की भूमिका को याद किया जाता है। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments