Jaunpur : पुलिस की मुस्तैदी से मिला महिला का खोया सामान


सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के अमावा निवासी शिल्पा सिंह अपने घर अमाव से बदलापुर की तरफ जा रही थी कि रास्ते में कहीं उनका पर्स जिसमें मोबाइल फोन एवं कुछ रुपए थे। इसकी सूचना सुजानगंज पुलिस को जैसे ही मिली, वैसे ही उसने खोये मोबाइल के नंबर को सर्विलांस पर डालकर मोबाइल समेत पर्स का पता लगा लिया। इसके बाद सुजानगंज पुलिस द्वारा महिला को उसका सामान सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजीव मल्ल ने बताया कि महिला के पर्स की खोने की सूचना ज्यों ही हमें प्राप्त हुई, त्यों हमारी टीम ने लगकर पर्स का पता लगाकर पर्स जिसमें मोबाइल तथा कुछ रुपए थे, उसको महिला को दे दिया गया।

Post a Comment

0 Comments