​दलित युवक की मौत, परिवार में मातम | Indian Samachar


नेवढ़िया, जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव निवासी दलित युवक सूरज गौतम की दीपावली की रात करीब 9 बजकर 30 मीनट के आसपास अपनी दुकान बंद करके घर लौटते समय गांव के दबंग किस्म के युवकों द्वारा जिसका नाम प्रघुम पुत्र चक्रधारी यादव, अजय यादव पुत्र सुभाष यादव, आशीष पुत्र लालधारी यादव, अजय पुत्र चन्द्र प्रकाश यादव नहर पुलिया पर गोलबंद होकर बैठे थे। जैसे ही युवक नहर पुलिया पार करते हुए कुछ मीटर दूर आगे गया। दबंगों द्वारा दलित युवक को रोककर घेराबंदी करते हुए जातिसूचक गाली देते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर घटनास्थल से फरार हो गए घटना जानकारी परिजनों द्वारा स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई घायल दलित युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर डॉक्टर द्वारा हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने परिजनों के तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए अब तक पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं। एक आरोपी अजय पुत्र चंद्र प्रकाश यादव को पुलिस अभी भी गिरफ्तार करने में नाकाम रही है।

Post a Comment

0 Comments