​कार्यशाला में दी गयी किसान फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी | Indian Samachar


केराकत, जौनपुर। किसानों के लिए अति महत्वपूर्ण किसान फार्मर रजिस्ट्री के बारे में तहसील सभागार में एक कार्यशाला आयोजित की गयी।जिसमें तहसील के सभी लेखपालों व भू राजस्व निरीक्षकों ने भाग लिया।उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती ने इस योजना पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि किसानों के लिए किसान फार्मर रजिस्ट्री  बहुत ही उपयोगी है। क्यों कि इस फार्मर रजिस्ट्री हो जाने से किसानों को घर बैठे ही शासन  द्वारा संचालित किसानों के सभी हितार्थ योजनाओं की बखूबी जानकारी तो होगी ही साथ ही इसका लाभ भी उनको अति सुगमता से मिलने लगेगा। तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी उनको पी एम किसान सम्मान  निधि पाने से वंचित हो जायेगा। उन्होंने  कहा कि प्रत्येक दशा में लेखपाल  किसानों का फार्मर रजिस्ट्री करना सुनिश्चित करें। किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। नायब तहसीलदार हुसैनअहमद ने भी कार्य शाला में कुछ महत्वपूर्ण विन्दुओं पर प्रकाश डाला,साथ ही उन्होंने  किसान फार्मर रजिस्ट्री किस तरह से की जायेगी इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी भी दिया। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती ने सख्त लहजे में संग्रह अमीनों को हिदायत दिया कि प्रत्येक दशा में बकाएदारों से सख्ती से पेश आकर बकाए वसूली सुनिश्चित करायें।अन्यथा निष्क्रीय रहने वाले संग्रह अमीनों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने खासतौर से उन भट्ठा मालिकों का ज़िक्र करते हुए कहा कि जो भी ईट भट्ठा मालिक रायल्टी जमा नहीं किये हैं। उनके यहां किसी भी दशा में ईट की पथाई नहीं होने दी जायेगी। इसके लिए सभी मातहत अधिकारी व कर्मचारी तत्काल लग जांय। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज व नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार यादव ने अपने अपने क्षेत्र की स्थिति  से उपजिलाधिकारी को अवगत कराया।

Post a Comment

0 Comments