अहिल्या बाई होल्कर के जन्म शताब्दी वर्ष पर 'नागरिक कर्तव्य' संगोष्ठी में विशिष्ट वक्ता प्रो. धीरेंद्र पटेल ने अहिल्याबाई के जीवन चरित्र की वर्तमान प्रासंगिकता और महत्व पर सारगर्भित वक्तव्य दिया। संगोष्ठी के संयोजक महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. ब्रजेन्द्र सिंह ने उपस्थित समस्त प्रबुद्धजनों का स्वागत किया। संगोष्ठी के आयोजन सचिव डॉ. कर्मचन्द यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान) ने संचालन करते हुए संगोष्ठी के शैक्षणिक उद्देश्यों एवं नागरिक कर्तव्य विषय की भूमिका पर अपने विचारों को व्यक्त किया।
अतिथियों को अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर प्रो. अखण्ड प्रताप सिंह, डॉ. ओम प्रकाश दुबे, संघ कार्यवाह कपिल जी, डॉ. चेतन पांडेय, डॉ. विनय दुर्गेश, डॉ. बृजेश मिश्रा, डॉ. महेन्द्र सिंह, डॉ. इंद्रजीत सिंह, डॉ. अभिषेक गौरव, डॉ. तिलक सिंह यादव, डॉ. पवन सिंह, डॉ. जोरावर सिंह, डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव, डॉ. कुलदीप शुक्ला, डॉ. मुमताज अहमद अंसारी, डॉ. रेखा मिश्रा, डॉ. किरण यादव, डॉ. शशिकला सिंह, डॉ अपर्णा सिंह, विजय प्रकाश सहित सभागार में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
0 Comments