जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती के इस सत्र के परमानेंट प्रोजेक्ट 'प्रत्येक माह- नि:शुल्क चिकित्सा शिविर' के अंतर्गत फ्री बीएमडी एवं हिमोग्लोबिन चेक अप कैंप का आयोजन चार्टर अध्यक्ष डा. जी.सी. सिंह व डा. सुलोचना सिंह (स्त्री रोग विशेषज्ञ) के क्लीनिक पर हुआ। शिविर में 87 लोगों ने अपने बीएमडी व हीमोग्लोबिन की जांच करवायी। शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डा. जीसी सिंह ने बताया कि आज के इस तनावपूर्ण एवं भाग-दौड़ की जिंदगी में लोगों को समय-समय पर अपना बीएमडी व हीमोग्लोबिन की जांच अवश्य करानी चाहिए जिससे कमी होने पर समय से उपचार हो सके। उन्होंने लोगों को संयमित दिनचर्या एवं खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बतायी।
संस्थाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जरूरतमंद लोगों के उपचार व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम प्रत्येक माह नियमित रूप से चलाया जा रहा है। इस अवसर पर डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष गुप्ता, जोन चेयरपर्सन धीरज गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, सुधा मौर्या, अनिल अग्रहरि, डा. राजेश मौर्या, देवेश गुप्ता, गणेश गुप्ता, प्रियंका गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक डा. सुलोचना सिंह ने समस्त आगंतुकों के आभार ज्ञापित किया।

0 Comments