Jaunpur : 98% बच्चों ने दी नैट परीक्षा, ​अनुपस्थित शिक्षकों पर गिरी गाज

बीएसए ने प्रधानाध्यापक को दी नोटिस
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों की निपुण एसेसमेण्ट टेस्ट (नैट) परीक्षा के दृष्टिगत बीएसए ने स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई भी की। परीक्षा में 98 प्रतिशत बच्चे शामिल हुए। बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की निपुण एसेसमेण्ट टेस्ट (नैट) परीक्षा बुधवार को हुई। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जनपद में निपुण एसेसमेण्ट टेस्ट (नैट) परीक्षा, बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों में कक्षा 1 से 3 में अध्ययनरत 1,23,452 बच्चों के सापेक्ष 1,21,232 बच्चें परीक्षा में सम्मिलित हुए। बीएसए ने 6 विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनपुस्थित मिले शिक्षक, शिक्षामित्रों को बीएसए द्वारा वेतन एवं मानदेय अवरुद्ध करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
बीएसए ने बुधवार को सुबह 09:25 बजे दूरभाष के माध्यम से लगातार प्राप्त हो रही शिकायत के क्रम में विकास खण्ड मड़ियाहूं के कम्पोजिट विद्यालय बहरैचा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक विनोद कुमार सिंह, अंकित जायसवाल, शिक्षामित्र श्रीमती आशा देवी एवं अनीता यादव अनुपस्थित पाये गये है, शेष अन्य कार्यरत अध्यापक उपस्थित पाये गये। इस दौरान विद्यालय में कुल नामांकित 148 छात्रों के सापेक्ष 108 छात्र विद्यालय में उपस्थित मिले। सहायक अध्यापक विनोद कुमार सिंह, अंकित जायसवाल, संतोष कुमार सिंह शिक्षामित्र श्रीमती आशा देवी एवं अनीता यादव को निपुण एसेसमण्ट टेस्ट जैसे अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्यदिवसों में अनुपस्थिति के कारण 27 नवम्बर का वेतन, मानदेय अवरूद्ध करते हुए स्पष्टीकरण जारी किया गया। विकास खण्ड महराजगंज के प्राथमिक विद्यालय चरियारी प्रथम में शौचालय गन्दा पाये जाने के कारण प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नाटिस जारी कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments