लंबित ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण की हुई समीक्षा
जौनपुर। अपर आयुक्त प्रशासन वाराणसी मंडल राकेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में लंबित ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में अपर आयुक्त ने सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार से वसूली संबंधी आपत्तियां, अभिलेखों के निर्माण, वित्तीय अनियमितता, अप्रस्तुत, अभिलेख, दैवीय आपदा, कृषक दुर्घटना बीमा योजना भूलेख आदि के संदर्भ में लंबित आडिट आपत्तियों के निस्तारण की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया की आपत्तियों का निस्तारण शीघ्र करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने भूराजस्व की मांग, अंश निर्धारण की प्रक्रिया आदि की समीक्षा करते हुए कहा कि जहां भी अंश निर्धारण होना है वहां इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने के साथ ही इसकी प्रगति की समीक्षा सभी तहसीलदार नियमित रूप से करते रहें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयवर चौहान, ज्वांइट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह सहित उपजिलाधिकारीगण, तहसीलदारगण सहित अन्य उपस्थित रहे।
0 Comments