दोनों घायलों के पास 2 तमंचा, खोखा एवं जिन्दा कारतूस, चोरी की बाइक, नगदी बरामद
जफराबाद, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक जफराबाद जय प्रकाश यादव मय हमराह रात्रि गस्त व देखभाल क्षेत्र शान्ति व्यवस्था ड्यूटी व तलाश वांछित अपराधी हौज मोड़ पर मौजूद थे। तभी सतीश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार मय हमराह आये। पुलिस वाले आपस में वार्ता कर रहे थे कि तभी सूचना मिली कि भैंस/बकरी चोरी करने वाला गिरोह मोटरसाइकिल/पैदल थाना क्षेत्र में घुमकर रैकी कर रहे हैं जो किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। इसी दौरान जौनपुर की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखायी दिये जो पुलिस को देख बैजाबाद से बाईपास जाने वाले मार्ग की तरफ बढ़ने कि पुलिस ने घेराबन्दी कर दिया। इस पर एक बदमाश ने अपने हाथ में लिये तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया जिस पर पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी देते हुये आत्मरक्षार्थ पिस्टल से फायर किया। थोड़ी देर तक कोई हलचल न होने पर आगे बढ़कर देखा गया तो दोनों बदमाश घायल होकर गिरे हुए थे जिनके पैर में गोली लगी थी।
घायल बदमाशों में एक साहिल पुत्र मुस्तकिम निवासी सरवरपुर थाना खेतासराय है जिसकी जामा तलाशी से पहने हुये पैन्ट की दाहिने जेब से 9200 रूपया बरामद हुआ तथा दाहिने हाथ के पास एक तमंचा व एक खोखा कारतूस दिखाई दिया। दूसरा दानिश पुत्र मो0 असलम निवासी भुडकुडहा थाना खेतासराय है जिसके जामा तलाशी में 3000 रूपये नगद बरामद हुआ। दाहिने हाथ में एक तमंचा व एक खोखा कारतूस पड़ा दिखाई दिया जिनसे पूछने पर बताया कि हम लोगों का पशु तस्करों का एक गैंग है। हम दोनों लोग अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर भैंस/बकरी चोरी कर अगल—बगल के जनपदों में बेच देते हैं। जीवन रक्षार्थ बेहतर इलाज के लिए घायल बदमाशों को जिला अस्पताल रवाना किया गया।
मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम में जय प्रकाश यादव प्रभारी निरीक्षक थाना जफराबाद, सतीश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार, उ0नि0 संजय कुमार, उ0नि0 ओम प्रकाश यादव, उ0नि0 निखिलेश तिवारी, हे0का0 विपुल राय, हे0का0 मनोज गौड़, हे0का0 राजेश सिंह सेंगर, हे0का0 रामशब्द यादव, राकेश गौड़, का0 भूपेश कुमार, का0 कृष्ण कुमार सिंह, हे0का0 मनीष सिंह एवं हे0का0 दीपचन्द चौहान शामिल रहे।

0 Comments