सरल, सहज, निर्भीक, सादगीपूर्ण, दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे लोकतंत्र रक्षक सेनानी चन्द्रबली तिवारी जी
जौनपुर। नगर में संचालित बालिका शिक्षा सदन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइन के प्रांगण में संस्थापक चंद्रबली तिवारी की 10वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया जिसके बाद विद्यालय के प्रबंधक एसपी तिवारी डब्बू ने अपने उद्बोधन में कहा कि वह एक निर्भीक, दूरदर्शी एवं समरसता के धनी व्यक्ति थे। सबका आदर—सम्मान करना उनका आचरण था। किसी को बड़ा या छोटा नहीं समझते थे। एक आदर्श व्यक्तित्व के धनी संस्थापक जी आज हमारे बीच न होते हुए भी हम सबके दिल में हैं। उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर इस विद्यालय को और सुसज्जित बनाना यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त लोगों के प्रति आभार विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्वेता पांडेय ने व्यक्त किया। इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश तिवारी, प्रतिमा तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, विनय पाठक, मंजू दुबे, शशिकला तिवारी, मंजू श्रीवास्तव, रमेश, इंदर, सावित्री, रामकुमार, निशा, सूर्यांश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 Comments