Jaunpur : 4 प्रत्याशियों ने किया नामांकन


मछलीशहर, जौनपुर। पूर्व सभासद चंदा देवी के निधन के बाद रिक्त नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर के वार्ड नंबर 4 पकड़ी गोदाम के लिए हो रहे सभासद चुनाव के लिए मंगलवार को तहसील परिसर में नामांकन के अंतिम दिन कुल 4 प्रत्याशियों ने नामांकन किया जिसमें भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी अमित कुमार, सपा से अधिकृत प्रत्याशी हरिश्चंद्र, निर्दल प्रत्याशी प्रियंका एवं मो. आकिब ने नामांकन किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. अविनाश सिंह ने बताया कि 4 दिसंबर को 11 बजे नामांकन पत्रों की जांच, 6 दिसंबर को 11 बजे से 3 बजे तक नाम वापसी एवं 6 दिसंबर को 3 बजे चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। मतदान 17 दिसंबर को 8 बजे से 5 बजे तक और मतगणना 19 दिसंबर को 8 बजे से परिणाम की घोषणा तक होगा। नामांकन के समय नामांकन स्थल तहसील परिसर में प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही।

Post a Comment

0 Comments