तेजी बाजार, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरचौली रोड पर स्थित पेंट स्टोर एवं विकास बीज भंडार से चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपए का माल उठा ले गए। जानकारी के मुताबिक थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित सुनील मौर्य की राजरंग पेंट स्टोर और विकास बीज भंडार नाम से दुकान है, जिसमें फिनो मिनी बैंक भी खोल रखा है। बीती रात अज्ञात चोरों ने नगदी समेत लगभग पौने 2 लाख रुपए का माल उठा ले गए। वहीं भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच -पड़ताल किया और लिखा पढ़ी करके वापस गई। भुक्तभोगी ने बताया कि बगल के दुकान वाले ने सुबह 5 बजे जानकारी दी कि आपके दुकान का शटर खुला हुआ है। तब जाकर हम लोग दुकान पर पहुंचे तो दुकान की स्थिति देख हतप्रभ रह गए सारा सामान बिखरा पड़ा था, पैसे का काउंटर खुला था, दुकान का डेस्क व कागजात बगल वाले खेत में फेका हुआ था। मैंने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर वापस चली गई।
0 Comments