जौनपुर। जेसीआई जौनपुर का चुनाव निवर्तमान अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में तथा संस्था अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल की अध्यक्षता में रविवार को नगर के एक होटल में सम्पन्न हुआ जिसमें वर्ष 2025 के अध्यक्ष के लिए नीरज श्रीवास्तव का चयन किया गया। इस कार्यक्रम का प्रारम्भ सर्वप्रथम संस्था के डायरेक्टर राज साहू द्वारा आस्था पाठ करके किया गया। सर्वप्रथम पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, आलोक सेठ, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, केके जायसवाल, धर्मेन्द्र सेठ, डॉ. संदीप पाण्डेय चयन प्रकिया के विषय में विस्तार से बताया। चुनाव अधिकारी दिलीप सिंह ने इस प्रक्रिया के नियमों को बताया। सभी पूर्व अध्यक्षों और संस्था सदस्यों की उपस्थिति में संस्था के वरिष्ठ सदस्य नीरज श्रीवास्तव को 2025 के लिये सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए स्वीकार किया गया जिसकी घोषणा अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने किया। इसके पश्चात नवचयनित अध्यक्ष ने अपने 2025 की सम्पूर्ण कार्ययोजना सभी के समक्ष प्रस्तुत किया और यह विश्वास दिलाया कि आने वाला 2025 कार्यकाल एक स्वर्णिम काल की तरह जाना जायेगा। सदन में उपस्थित सभी लोगों ने माला पहनाकर नये अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव को बधाई दी। कार्यक्रम में कृष्ण गोपाल जायसवाल, संतोष अग्रहरि (मेडिकल), राजकुमार जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, सर्वेश जायसवाल, अजय गुप्ता, प्रदीप सिंह, भरत सेठ, अंजनी प्रजापति, सरदार रंजीत सिंह, अभिषेक बैंकर, सोनू कादरी, श्रेस सेठ, अभिषेक जायसवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन संस्था सचिव अजय नाथ जायसवाल ने किया।
0 Comments