​Jaunpur : विश्व एड्स दिवस पर निकली जागरूकता रैली


मड़ियाहूं, जौनपुर। स्व. मालती सिंह पीजी कॉलेज अम्बरपुर बेलवा मड़ियाहूं के विद्यार्थियों ने रविवार को विश्व एड्स दिवस मनाया। दोनों इकाई के छात्र-छात्राओं ने संगोष्ठी व रैली के माध्यम से लोगों में एड्स के प्रति जागरूक किया गया। बताया जाता है कि शरमाने, छुपाने का विषय नहीं है, बल्कि इसके प्रति सहज और जानकारी रखने की अत्यंत आवश्यकता है। बच्चों ने रैली कॉलेज के पातालनाथ बेलवा के रास्ते नारों के माध्यम से चहलक़दमी करते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। पातालनाथ बेलवा में संगोष्ठी का भी आयोजन किया जिसमें कॉलेज के व्यवस्थापक अखिल प्रताप सिंह, भूगोल विषय की प्रवक्ता डॉ. अर्चना तिवारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बलराज, रुपेश प्रसाद त्रिपाठी व समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments