गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही भाजपा : विपुल दुबे
चंद्रभानपुर गांव में कंबल व साइकिल वितरण समारोह आयोजित
बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव में बुधवार को कंबल व साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता समाजसेवी रमेशचन्द्र दुबे व उनके अनुज उद्योगपति महेश कुमार दुबे द्वारा 500 कंबल व सैकड़ों स्कूली छात्राओं में साइकिल वितरित किया। समारोह के मुख्यातिथि आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' व विशिष्ट अतिथि भाजपा ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने गरीबों, असहायों, दिव्यांगों व जरूरतमंदों को अपने हाथों से कंबल व आसपास गांवों के स्कूली छात्राओं को साइिकल वितरण किया।
इस मौके पर राज्यमंत्री दयालु ने कहा कि समाज के संपन्न लोग द्वारा जरूरतमंदों की सेवा करना पुनीत कार्य है। सर्दी में कंबल एक सेतु का कार्य करता है। कड़ाके की ठंड में गरीबों का सहारा बनकर उनकी मदद करने से बढ़कर कोई परोपकार का कार्य नहीं है। ऐसे कार्य के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार जबसे सत्ता में आई है लगातार गरीबों के उत्थान के लिए अनेक कार्य कर रही है। उन्होंने शासन के साथ-साथ समाज के ऐसे सक्षम लोगों द्वारा समय-समय पर सेवा करने के कार्य की प्रशंसा किया। समारोह के पूर्व भगवान गजानन के प्रतिमा पर दीपप्रज्वलन कर अतिथियों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रम्हदेव मिश्रा ने किया। इस मौके पर भाजपा संगठन जिलाध्यक्ष जौनपुर पुष्पराज सिंह, जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलाश पाल, गुलाब चन्द्र दुबे, महामंत्री सुशील मिश्रा, हृदयनारायण दुबे बाबा सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन प्रमोद सिंह ने किया। अंत में मुख्य आयोजक भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा व साधन सहकारी समिति के सरपंच रमेशचंद्र दुबे ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments