Jaunpur : सीसी कार्य का लोकार्पण, सौंदर्यीकरण कार्य हुआ शिलान्यास


नपा अध्यक्ष, उनके प्रतिनिधि का हुआ स्वागत
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के अंतर्गत हुसैनाबाद टीडी कालेज के पास स्थित तालाब का सौन्दर्याकरण कार्य 50 लाख रुपए की लागत से शिलान्यास तथा मो. मिसिरपुर प्राथमिक विद्यालय ग्राउण्ड में सीसी कार्य 10.58 लाख रुपए की लागत से लोकार्पण बुधवार को अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्या के शिलान्यास, लोकार्पण स्थल पर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रीता रानी विक्रम कर निर्धारण अधिकारी, संजय कुमार जैन लेखाकार, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह प्रधानाचार्य, तिलकधारी इण्टर कालेज, समस्त शिक्षकगण तिलकधारी इण्टर कालेज, जितेन्द्र कुमार सभासद, अनिल यादव प्रभारी सफाई निरीक्षक, सरफराज हुसैन लिपिक, गुलजार अली, संतोष शुक्ला, सुशीला देवी, मनीष चौरसिया, कुसुम चौरसिया, उमानाथ सिंह, प्रमोद कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments