जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी के विद्युत केबल के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा बुधवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 496-2024 धारा- 305, 317 (2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त हैदर अली पुत्र शमशाद अली निवासी मीरमस्त थाना कोतवाली और प्रमोद उर्फ पप्पू वर्मा पुत्र वीरेन्द्र सेठ निवासी बोदकरपुर थाना कोतवाली हालपता ताड़तला थाना कोतवाली को अशोक टाकिज के पास से चोरी के 9 बंडल तार हेवेल्स कम्पनी के साथ गिरफ्तार किया गया।
0 Comments