Jaunpur : आईजीआरएस के निस्तारण में केराकत चौथी बार फिर बनी नं. 1


डीएम ने एसडीएम केराकत को दी बधाई
केराकत, जौनपुर। आईजीआरएस के प्रार्थनापत्रों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने में प्रदेश में एक बार फिर केराकत तहसील नंबर वन साबित हुई है। प्रदेश में चौथी बार प्रदेश में केराकत तहसील को एक बार फिर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपने खुशी का इजहार करते हुए डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने उपजिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार भारती की पीठ थपथपा कर बधाई दी है तथा भविष्य में भी इसी तरह की उपलब्धि हासिल करने की अपील भी की। मालूम हो कि आईजीआरएस की पिछले नवंबर माह में केराकत तहसील को 613 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए थे जिसका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण शत प्रतिशत कर दिया गया। शासन द्वारा आईजीआरएस के निस्तारण संबंधी समीक्षा में चौथी बार जनपद की केराकत तहसील प्रथम स्थान पर रही। शानदार सफलता के लिए एसडीएम ने अपने मातहत तहसीलदार, सभी नायब तहसीलदारों, भू राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों का सहयोग होना बताया। उपजिलाधिकारी ने अपने मातहतों को इसके लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह हमेशा दमदारी के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments