जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर संतोष कुमार पाठक को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया। आरोप के अनुसार एसओ मुंगराबादशाहपुर संतोष कुमार पाठक लगातार विभागीय कार्यों में बेहद लापरवाही बरत रहे थे तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त भी नहीं करते थे। उनकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस अधीक्षक तक लगातार पहुंच रही थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने उनके कार्यशैली की गुप्त रूप से जांच कराई और जांच में मामला सही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
0 Comments