Jaunpur : बांस गिरने से 5 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति


खेतासराय, जौनपुर। मेन लाइन ब्रेकडाउन होने से नगर की विद्युत आपूर्ति मंगलवार को 5 घंटे तक बाधित रही जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों के मरम्मत करने के बाद दोपहर में आपूर्ति बहाल हुई। पूर्वांचल से खेतासराय 33/11 विद्युत उपकेंद्र खेतासराय पर आने वाली लाइन पर मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े 8 मखमेलपुर में बांस गिर गया जिससे खेतासराय कस्बे की लाइन गुल हो गई। बाजार में दुकानें खुलने के बाद विद्युत आपूर्ति ठप देख बिजली के सहारे काम करने वाले दुकानदारों का काम ठप हो गया। दुकानदार बिजली न रहने का कारण एक दूसरे से पूछते रहे।‌ लाइनमैन दयाराम ने बताया कि मखमेलपुर में लाइन पर बांस गिरने से ब्रेकडाउन हो गया है। कर्मचारियों के मरम्मत के बाद दोपहर डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल हुई।

Post a Comment

0 Comments