Jaunpur : बरामदे में सो रही युवती संग दुराचार का प्रयास


खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात घर के बरामदे में सो रही युवती संग गांव के ही एक युवक के द्वारा दुराचार के प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के शोर मचाने पर आरोपित युवक भाग गया। युवती की माता ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
गांव निवासी युवती की माता का आरोप है कि उसकी बेटी घर के बरामदे में सो रही थी। आधी रात को गांव का ही युवक दबे कदमों से उसके बिस्तर पर पहुंच मुंह दबाकर दुराचार का प्रयास करने लगा। उसके चंगुल से किसी प्रकार से बचकर युवती ने शोर मचा दिया। मौके पर स्वजनों के पहुंचने तक आरोपित फरार हो गया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में तहरीर मिली है। छानबीन के बाद यथोचित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments