पटाखा बम की आवाज से दहशत में हुआ पूरा परिवार
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के अरुवां गांव निवासी देवमणि पटेल के घर पर कुछ अज्ञात अराजक तत्वों ने रात्रि करीब 12 बजे घर के छत पर पटाखा बम फेंक दिया जिससे पूरा परिवार आतंकित होते हुए पुलिस 112 को सूचित किया तथा छत की निगरानी करने पहुंचे जहां पर ऐक जिंदा पटाखा बम मिला। ग्राम प्रधान पति देवमणि पटेल ने बताया कि रात के समय पूरा परिवार सो रहा था कि धमाके की आवाज सुन पूरा परिवार दहशत में आ गया तथा तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष राजीव मल ने बताया कि किसी अज्ञात शरारती तत्व द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है जो पटाखा का बड़ा साइज पटाखा बम के रूप में पहचान की गई है।
0 Comments