Jaunpur : बोलेरो की टक्कर से वृद्ध की मौत


मल्हनी बाजार के समीप भैसनी मोड़ बना डेथ स्पाट
सड़क किनारे झाडियां बन रही हादसे का कारण
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भैसनी मोड़ के समीप रविवार शाम एक 60 वर्षीय वृद्ध की बोलेरो की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर बोलेरो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव का निवासी रामभुवन यादव 60 वर्ष अपने किसी निजी काम के सिलसिले में बाइक से मल्हनी बाजार गए हुए थे। शाम करीब 7 बजे जब वह वापस घर के लिए निकले तो भैसनी पेट्रोल पंप के समीप जौनपुर के तरफ आ रही तेज गति से बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर होते ही रामभुवन सड़क के बीचों बीच गिर पड़े जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक रामभुवन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उधर घटना के दौरान जुटी भीड़ से किसी ने बोलेरो गाड़ी का नम्बर पढ़ लिया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर वाहन की तलाश की जा रही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments