Jaunpur : पंकज के घर पहुंचकर मंत्री अनिल ने बांटा परिजनों का दुख


जौनपुर। बनारस की शिवपुर विधानसभा से विधायक व उत्तर प्रदेश में श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर त्रिलोचन महादेव बाजार ग्राम (रेहटी) में स्थित स्वर्गीय पंकज राजभर के घर पहुंचे, जिनकी निर्मम हत्या विगत 26 नवंबर की रात्रि में कर दी गई थी। मंत्री ने सर्वप्रथम पंकज राजभर के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कानूनी मदद के लिए आश्वस्त किया। साथ ही साथ आर्थिक मदद कर परिवारजनों को इस बुरे वक्त में सांत्वना देते हुए भविष्य में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर मौजूद एसओ जलालपुर, सीओ केराकत से पूरी घटनाक्रम का संज्ञान लिया। साथ ही साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments