Jaunpur : प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का हुआ सम्मान


सिकरारा, जौनपुर। सिद्धार्थ स्पोर्ट अकैडमी के प्रशिक्षु महिला एथलीट आसनी यादव पुत्री मोतीलाल यादव निवासी भागीरथपुर मड़ियाहूं ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जो की 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित थी में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक तथा 400 मी दौड़ में रजत पदक प्राप्त करके के जनपद तथा अपने महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। आसनी स्वर्गीय मालती सिंह पीजी कॉलेज अंबरपुर बेलवा मड़ियाहूं की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। इन खिलाड़ियों को सिद्धार्थ स्पोर्ट अकादमी के निर्देशक कुंवर सिद्धार्थ द्वारा ग्राउंड पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अजीत यादव निवासी ग्राम बदरी जिन्होंने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जनपद का क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। अजीत यादव लाल जी रामराज डिग्री कॉलेज बेलवा के प्रथम वर्ष के छात्र हैं। इन खिलाड़ी छात्रों का सम्मान सिद्धार्थ सपोर्ट अकादमी द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments