Jaunpur : चाणक्य कल्याण सेवा समिति लड़ेगी ब्राह्मणों के हित की लड़ाई


सुजानगंज, जौनपुर। चाणक्य कल्याण सेवा समिति की एक बैठक समिति की बैठक सहेली गांव में हुई। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मणों की चतुर्दिक उपेक्षा की जा रही है। जगह-जगह पर उन्हें प्रताड़ित भी किया जाता है। अब यह सहन नहीं किया जाएगा। ब्राह्मणों के ऊपर हो रहे अत्याचार का प्रतिकार समिति करेगी। समिति के वक्ताओं ने कहा कि समिति द्वारा गरीब ब्राह्मण की बेटियों की शादी में हर संभव सहयोग किया जाएगा। ब्राह्मणों के ऐसे मेधावी छात्र जो आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित हो जाते हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं की मदद समिति द्वारा की जाएगी। वक्ताओं ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए भी लोगों पर जोर दिया। वक्ताओं में समिति के उपाध्यक्ष देवी सेवक मिश्र, सुशील कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश दुबे एवं संयोजक मनोज दुबे रहे। कार्यक्रम में संजय तिवारी, दिनेश शर्मा एडवोकेट, दिनेश मिश्रा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

0 Comments