जौनपुर। नगर के पानदरीबा, मुन्ना टोला मोहल्ले में अरुणोदय हॉस्पिटल का फ्री हेल्थ कैंप लगाकर सैकड़ों मरीज़ों की जांच की गई और उन्हें दवा भी उपलब्ध कराया गया। आयोजक डॉ. अरुण आर सिंह ने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। ब्लड प्रेशर, ब्रेन हेमरेज, अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होता है। ऐसे में उनकी देखभाल करने की विशेष जरूरत है। इसमें उनका नियमित व्यायाम व दिनचर्या पर समय-समय पर डॉक्टरों की सलाह लेकर अपनी जांच करवाते रहना चाहिए। डॉ. अरुण आर सिंह ने कहा कि आज के इस फ्री हेल्थ कैंप के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने, दिनचर्या व अन्य सलाह दी गई है जिससे कि वह बीमारी से बच सके। इस मौके पर डॉक्टरों की पूरी टीम के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।
0 Comments